• Home
  • अलीगढ
  • सामुदायिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर जिला प्रशासन सख्त, रख-रखाव ग्राम प्रधान करेंगे
Image

सामुदायिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर जिला प्रशासन सख्त, रख-रखाव ग्राम प्रधान करेंगे

अलीगढ़: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में किए गए निरीक्षणों में कई ग्राम पंचायतों में शौचालयों की बदहाल स्थिति और संचालन में लापरवाही सामने आई है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) यतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर शौचालय बंद मिले, तो कहीं सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप थी, जो शासन की मंशा के खिलाफ है और ग्रामीणों को असुविधा का कारण भी बन रही है।

डीपीआरओ ने साफ कहा कि सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और संचालन की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों की है। इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शौचालयों का भौतिक सत्यापन कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, साथ ही मरम्मत और सफाई की व्यवस्था तुरंत शुरू कराएं।

विशेष रूप से अतरौली क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर और पला सल्लू में हाइवे किनारे बने सामुदायिक शौचालयों की जर्जर स्थिति पर संबंधित सचिवों को नोटिस जारी कर, स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक को इन गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम गाजीपुर के सचिव ने 10 से 15 दिनों में मरम्मत कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है, जबकि ग्राम पला सल्लू में नियमित सफाई के लिए केयरटेकर को नियुक्त कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शौचालयों की उपयोगिता, स्वच्छता और संचालन सुनिश्चित करना ही मिशन की सफलता की कुंजी है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
[5:42 pm, 9/7/2025] My Love ❤️: अभी खानी है रोटी

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *