• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी: सरकारी बुलडोजर से पहले खुद गांववालों ने आधी रात को मस्जिद तोड़ दी
Image

यूपी: सरकारी बुलडोजर से पहले खुद गांववालों ने आधी रात को मस्जिद तोड़ दी

संभल (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से पहले ही गांववालों ने आधी रात को खुद मस्जिद तोड़ दी। यह घटना संभल के सलेमपुर सलार गांव की है, जहां कथित रूप से सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को गिराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तय की थी।

क्या है पूरा मामला?

प्रशासन के मुताबिक सलेमपुर सलार गांव में 439 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर वर्ष 2005 में मस्जिद का निर्माण किया गया था। वर्ष 2025 में इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी किया गया और उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया।

3 जनवरी तक दी गई थी मोहलत

सुनवाई के बाद प्रशासन ने मस्जिद कमेटी और गांव के लोगों को 3 जनवरी तक का समय दिया था। तय हुआ था कि यदि तय समय सीमा तक अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो 4 जनवरी की सुबह 10 बजे प्रशासन खुद बुलडोजर कार्रवाई करेगा।

बुलडोजर आने से पहले आधी रात में तोड़ी मस्जिद

4 जनवरी की कार्रवाई से पहले ही मस्जिद कमेटी के लोग आधी रात को मौके पर पहुंचे। हथौड़ों और अन्य औजारों से मस्जिद को गिराना शुरू कर दिया गया। सुबह जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, तो वहां मस्जिद का नामोनिशान तक नहीं बचा था।

प्रशासन की थी पूरी तैयारी

अवैध निर्माण हटाने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 31 अधिकारियों की टीम, कई थानों की पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की कंपनियां तैनात की गई थीं। मौके पर तीन बुलडोजर भी तैयार रखे गए थे। तहसीलदार का कहना है कि प्रशासन की सख्ती और तैयारी को देखकर ही कब्जाधारियों ने खुद निर्माण हटा दिया।

मीडिया से दूरी बनाए गांव वाले

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई भी ग्रामीण या मस्जिद कमेटी का सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है। प्रशासन का कहना है कि इलाके में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

हर साल 80 से ज्यादा सांसद-विधायक बदल रहे दल, दलबदल कानून को सख्त बनाने की उठी मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :2014 से 2024 के बीच 805 जनप्रतिनिधियों ने बदली पार्टी, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top