• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद: शराब पीने से मना करने पर युवक ने लगाई फांसी, छत पर मिला शव
Image

गाजियाबाद: शराब पीने से मना करने पर युवक ने लगाई फांसी, छत पर मिला शव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025

गाजियाबाद लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही मकान की छत पर सरिये में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को लगी, जिन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रमोद शर्मा (48) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रमोद शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर उसका अक्सर अपने परिवार से विवाद होता था।

परिजनों ने बताया कि बीती रात भी शराब को लेकर प्रमोद का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह छत पर चला गया और देर रात फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।

Releated Posts

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 24 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मसूरी क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो घंटे में ध्वस्त हुई पूरी इमारत गाजियाबाद…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

गाजियाबाद हाउसिंग घोटाला: फर्जी वादों और बैंक-बिल्डर गठजोड़ का CBI ने किया पर्दाफाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नौवीं चार्जशीट दाखिल, घर खरीदारों और बैंकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप घर खरीदने…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top