• Home
  • UP
  • लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: ATM बदलकर लोगों को ठगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
Image

लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: ATM बदलकर लोगों को ठगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ: यूपी एसटीएफ (UPSTF) को बड़ी सफलता मिली है। मड़ियांव थाना क्षेत्र से एसटीएफ ने एटीएम बदलकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम परवेज, साहिल और मुक्तदीर बताए जा रहे हैं। ये आरोपी एटीएम मशीनों के पास खड़े होकर लोगों को गुमराह करते थे और उनकी मदद के बहाने कार्ड बदल देते थे। इसके बाद उनके खातों से पैसे निकालकर धोखाधड़ी को अंजाम देते थे।

एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि तीनों पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी परवेज पर अलग-अलग जिलों में 17 मुकदमे, मुक्तदीर पर 12 मुकदमे और साहिल पर 4 मुकदमे दर्ज पाए गए। तीनों लंबे समय से पुलिस की निगाह में थे और लगातार एटीएम फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने उनके पास से 39 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और 6510 रुपये नकद बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह राज्यभर में सक्रिय था और आम लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस अब इनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

यह कार्रवाई एसटीएफ की सतर्कता का परिणाम है, जिससे आम जनता को एटीएम फ्रॉड से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top