• Home
  • UP
  • यूपी में एक लाख किसानों की रुकी सम्मान निधि, फर्जीवाड़े पर कसा शिकंजा
Image

यूपी में एक लाख किसानों की रुकी सम्मान निधि, फर्जीवाड़े पर कसा शिकंजा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रशासन की जांच में लगभग 1 लाख किसानों की निधि रोक दी गई है, जिसमें 33 हजार दंपति शामिल हैं जिन्होंने पति-पत्नी दोनों नाम से योजना का लाभ उठाया।

जांच में यह भी सामने आया कि 32 हजार किसान ऐसे हैं जिन्होंने 2019 के बाद जमीन का बैनामा या दान पत्र कराया है। इनकी सूची तैयार कर भुगतान प्रक्रिया रोकी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल असली किसानों तक ही पहुंचना चाहिए, इसलिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 77,712 किसान संदिग्ध पाए गए। इनमें पति-पत्नी द्वारा लाभ लेने वाले 32,724, सस्पेक्टेड 31,556, भौतिक सत्यापन में 10,516, सरेंडर 1,476 और डबल पंजीकरण वाले 1,440 किसान शामिल हैं। इसके अलावा 8,772 किसानों के आधार लिंक न होने की वजह से भी भुगतान रुका है।

कुछ मामलों में बैंक खातों और KYC से जुड़ी तकनीकी खामियां सामने आईं। जैसे विजय प्रकाश का खाता NPCI से लिंक नहीं है, नेराज कुमार मौर्य ने KYC पूरी नहीं कराई और दिनेश कुमार का भू-अंकन भी पूरा नहीं मिला।

कैमहरा और सकेथू गांव से शिकायतें आने के बाद गहन जांच हुई। उप निदेशक कृषि गिरीश चन्द्र ने बताया कि सभी संदिग्ध लाभार्थियों की निधि रोक दी गई है और आगे कार्रवाई की जाएगी ताकि योजना का लाभ केवल सही किसानों तक पहुंचे।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *