• Home
  • अलीगढ
  • जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से बदला गया ट्रांसफार्मर
Image

जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से बदला गया ट्रांसफार्मर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 04 जुलाई 2025
गाँव बृजा नगला माजरा, ग्राम कुराना (तहसील खैर) में बीते एक माह से फुंके ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामवासी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को जनता दर्शन में जिलाधिकारी संजीव रंजन से शिकायत की।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद मात्र दो घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं की जानकारी समय से दें, ताकि तत्काल समाधान किया जा सके।

Releated Posts

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

इंस्टाग्राम पर सुसाइड पोस्ट डालने वाले युवक की सात मिनट में बची जान, मेटा अलर्ट पर दौड़ी पुलिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्रेम प्रसंग से तनाव में था आईटीआई छात्र, सोशल मीडिया अलर्ट मिलते ही पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया चूड़ियों का चूरा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जिला अस्पताल में चल रहा…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top