• Home
  • Delhi
  • ट्रंप ने एंटीफा को घोषित किया आतंकी संगठन, चार्ली कर्क की हत्या के बाद बढ़ा विवाद
Image

ट्रंप ने एंटीफा को घोषित किया आतंकी संगठन, चार्ली कर्क की हत्या के बाद बढ़ा विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धुर-दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर और अपने करीबी सहयोगी चार्ली कर्क की हत्या के कुछ दिनों बाद, 18 सितंबर को वामपंथी उग्रवादी समूहों के नेटवर्क एंटीफा (Antifa) को ‘प्रमुख आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया। यूनाइटेड किंगडम की राजकीय यात्रा के दौरान ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की।

ट्रंप ने लिखा कि एंटीफा “बीमार, खतरनाक और कट्टरपंथी वामपंथी आपदा” है और इसके समर्थकों व फंडिंग करने वालों की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस नेटवर्क को आर्थिक या अन्य किसी भी तरह से समर्थन देने वालों पर उच्चतम कानूनी मानकों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

क्या है एंटीफा?

एंटीफा का फुलफॉर्म “Anti-Fascist” यानी फासीवाद-विरोधी है। यह कोई एकल संगठन नहीं, बल्कि वामपंथी झुकाव वाले कई ढीले-ढाले समूहों का नेटवर्क है। इसका उद्देश्य फासीवादी विचारधारा, नव-नाजी और दक्षिणपंथी उग्रवाद का विरोध करना है। यह अक्सर प्रदर्शनों और रैलियों में सक्रिय नजर आता है।

2020 में भी उठा था विवाद

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान भी ट्रंप ने एंटीफा को आतंकी संगठन घोषित करने की बात कही थी। हालांकि, उस समय FBI डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने गवाही में कहा था कि एंटीफा कोई औपचारिक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। इसकी कोई संरचित कमान या नेतृत्व नहीं है, जिससे इसे कानूनी रूप से आतंकवादी संगठन घोषित करना कठिन हो जाता है।

कानूनी पेच

विशेषज्ञों के अनुसार, एंटीफा एक घरेलू एंटिटी है, इसलिए इसे अमेरिकी विदेश विभाग की विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता। उस सूची में आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे संगठन हैं। विदेशी संगठनों को सूचीबद्ध करने से न्याय विभाग को उनके समर्थकों पर कठोर कार्रवाई का अधिकार मिलता है, लेकिन घरेलू समूहों पर वही नियम लागू नहीं होते।

ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि यदि अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और कैबिनेट का समर्थन मिलता है, तो वह एंटीफा को घरेलू आतंकी संगठन घोषित करेंगे।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *