• Home
  • Delhi
  • एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स तकनीकी खराबी से प्रभावित, यात्रियों को भारी असुविधा

एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स तकनीकी खराबी से प्रभावित, यात्रियों को भारी असुविधा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को सोमवार देर रात तकनीकी खराबियों के चलते रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घटना कोच्चि से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 504 की है, जबकि दूसरी फ्लाइट मिलान से दिल्ली आने वाली AI 138 से जुड़ी है। दोनों ही मामलों में यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

कोच्चि-दिल्ली फ्लाइट रनवे पर अटकी

कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट रनवे पर अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। विमान में सवार कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने फेसबुक पर लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे फ्लाइट रनवे पर फिसल गई हो। सांसद ने आरोप लगाया कि विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं था। विमान में मौजूद राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने भी इस घटना की पुष्टि की और कहा कि पायलट ने घोषणा की कि इस विमान से यात्रा संभव नहीं है। यात्रियों को इसके बाद देर रात लगभग 2:30 बजे दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।

मिलान-दिल्ली फ्लाइट भी रद्द

वहीं दूसरी ओर मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI 138 को पुशबैक के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते यह उड़ान रद्द कर दी गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। प्रभावित यात्रियों को होटल आवास, पूर्ण रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा दी गई है।

एयर इंडिया पर सवाल

लगातार तकनीकी गड़बड़ियों के चलते एयर इंडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर कोच्चि-दिल्ली फ्लाइट में रनवे पर हुए हादसे जैसे अनुभव ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने भी बयान जारी कर बताया कि एयर इंडिया ने विमान बदलने की जानकारी दी थी और नई उड़ान का समय रात 1 बजे तय किया गया था।

एयर इंडिया ने मिलान-दिल्ली फ्लाइट पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन कोच्चि-दिल्ली फ्लाइट और सांसदों के आरोपों पर अभी तक स्पष्ट बयान नहीं दिया है। बार-बार सामने आ रही तकनीकी खराबियों से यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइन की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *