• Home
  • UP
  • यूपी की तस्वीर बदली, 8 साल में GDP तिगुनी: सीएम योगी
Image

यूपी की तस्वीर बदली, 8 साल में GDP तिगुनी: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में न तो निवेश का माहौल था और न ही बेहतर बुनियादी ढांचा। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी और सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता नहीं थी। मगर आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है।

सीएम योगी ने बताया कि राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 2017 के बाद तेजी से बढ़ी है और यह जल्द ही तिगुनी होकर लगभग 36 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 52 हजार रुपये से बढ़कर 1.20 लाख रुपये के आसपास पहुँच चुकी है। प्रदेश में अब तक 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से करीब 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएँ धरातल पर उतरी हैं। इनसे लगभग 60 लाख युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी एक्सप्रेस-वे के बेहतरीन नेटवर्क से जुड़ चुका है, जिससे न केवल उद्योगों को गति मिल रही है बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने विशेष रूप से अयोध्या, काशी, लखनऊ, मेरठ, मथुरा, गाजियाबाद और गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि इन शहरों का चेहरा पूरी तरह बदल गया है।

योगी ने यह भी कहा कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक तक पहुँचाया जा रहा है। “पहले नौकरी और योजनाओं में सेंध लगती थी, लेकिन आज यूपी की धारणा पूरे देश और दुनिया में बदल गई है।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों से “विकसित यूपी @ 2047” के विज़न को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

सीएम योगी के मुताबिक, यूपी अब बीमारू राज्यों की छवि से निकलकर निवेश और विकास का हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *