हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 अप्रैल: 2025,
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति मई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सूत्रों के अनुसार, भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली कंपनी का चयन भी कर लिया गया है, और शासन से आवश्यक अनुमति भी ली जा रही है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
इस भर्ती से प्रदेश में पुलिस बल की मजबूती में सुधार होने की संभावना है, साथ ही लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।














