• Home
  • अलीगढ
  • वीआईपी एरिया डूबा तो जागा नगर निगम,
Image

वीआईपी एरिया डूबा तो जागा नगर निगम,

हिन्दुस्तान मिरर | 07 जुलाई 2025

अलीगढ़: सोमवार को हुई भारी बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। सुबह से ही शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही, लेकिन जब पानी जजेज़ कंपाउंड और अधिकारियों के बंगलों तक जा पहुँचा, तब नगर निगम की नींद टूटी। नगर निगम की टीमें सक्रिय तो हुईं, मगर कई घंटे की मशक्कत के बाद भी जलनिकासी पूरी तरह नहीं हो सकी।

शहर की वीआईपी कालोनियों में भी हालात बदतर हो गए। विशेषकर जजेल कंपाउंड, जहाँ जिला न्यायालय के न्यायाधीशों, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक और अपर नगर आयुक्त जैसे आला अधिकारियों के आवास स्थित हैं—वहां बारिश का पानी घरों में घुस गया। नगर निगम की ओर से तत्काल टैंकर लगाए गए जो बारिश का पानी निकालने में जुटे रहे। बावजूद इसके, दोपहर तक भी जलभराव से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकी।

रामघाट रोड, मैरिस रोड, बन्नादेवी और सिविल लाइंस जैसे इलाकों की हालत तो पहले से ही खस्ता रही, लेकिन जब अधिकारियों के आवास भी जलमग्न हो गए, तब नगर निगम हरकत में आया। नगर निगम की कई गाड़ियाँ तैनात कर दी गईं, जो पानी निकालने का प्रयास करती रहीं। अंततः शाम होते-होते जब बारिश थमी और सड़कों पर पानी की आवाजाही कम हुई, तब जाकर लोगों को थोड़ी राहत मिली।

हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम ने मानसून से पहले नालों की सफाई का दावा किया था। मगर सोमवार की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के सभी दावों की पोल खोल दी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुधार की बातें तो होती रहीं, लेकिन जमीनी हकीकत यह रही कि आमजन ही नहीं, खुद अफसर भी बारिश के पानी में फंसे नजर आए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि पहले ही शहर के जल निकासी तंत्र को दुरुस्त किया गया होता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। बारिश का पानी सिर्फ आम इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वीआईपी क्षेत्रों को भी चपेट में ले लिया। यह स्थिति शहर के विकास कार्यों की असल तस्वीर को उजागर करती है।
अलीगढ़ शहर में बारिश ने न सिर्फ आमजन, बल्कि अफसरों को भी परेशान कर दिया। इस घटना ने दिखा दिया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन ज़मीन पर व्यवस्था आज भी उतनी ही कमजोर है जितनी वर्षों पहले थी।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *