• Home
  • अलीगढ
  • बाबा नीम करोली की भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर
Image

बाबा नीम करोली की भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में आयोजित भजन संध्या में नीम करोली बाबा के भक्तों ने देर रात तक भक्ति रसधारा बहाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा के परम भक्त गोपाल अचार वालों ने कहा कि बाबा की आध्यात्मिक शक्ति से न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी लाखों लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने बताया कि एप्पल कंपनी का लोगो भी बाबा की कृपा से जुड़ा हुआ है। एप्पल के संस्थापक जब कैंची धाम पहुंचे, तो बाबा ने उन्हें अपने मुंह से खाया हुआ सेव प्रसाद रूप में दिया, जो आगे चलकर ‘एप्पल’ के प्रतीक चिन्ह का आधार बना।

भजन संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद राधा-कृष्ण, हनुमान और भगवान शंकर के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बाबा का भव्य दरबार भी सजाया गया, जिसमें भक्तों ने आस्था अर्पित की। परम भक्त रामप्रकाश, संजीव गुड़ वाले, निक्कू शर्मा, प्रेम बाबू, संजय अरोड़ा और पुनीत बंटी ने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया।

मुख्य यजमान के रूप में अमित अग्रवाल, सतीश गौड़, मनोज अग्रवाल, ब्रजमोहन वार्ष्णेय, सतेंद्र प्रकाश गुप्ता, मुकेश सिंघल, विनोद गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, आनंद स्वरूप गोयल, सुभाष गौतम और नवीन शर्मा शामिल हुए। वहीं मातृशक्ति की ओर से सरोज, मंजू, रतन शर्मा, प्रतिभा और छाया ने वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *