• Home
  • UP
  • पंचायत चुनाव को मतदाता सूची का पुनरीक्षण 14 अगस्त से
Image

पंचायत चुनाव को मतदाता सूची का पुनरीक्षण 14 अगस्त से

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025

15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन

अलीगढ़ 15 जुलाई 2025 जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण अभियान 14 अगस्त से शुरू किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

डीएम संजीव रंजन ने अभियान के लिए एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित कर दिया है। सभी 5 तहसील के एसडीएम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए है। वहीं सभी खंड़ विकास अधिकारियों को समन्वयक अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को सहायक समन्वयक अधिकारी बनाया गया है।

        उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का कार्य 14 अगस्त से 29 सितंबर के बीच किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन कराने के लिए 22 सितंबर तक आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इन आवेदनों की जांच के लिए बीएलओ 23 सितंबर से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन कर आवेदन का निस्तारण करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन के दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। 6 से 12 दिसंबर के मध्य अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे। 13 से 19 दिसंबर के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Releated Posts

एएमयू छात्रसंघ चुनाव: आज तय होगा छात्र राजनीति का सिकंदर

22 हजार मतदाता चुनेंगे अपना अगुवा, 13 केंद्रों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान अध्यक्ष…

ByByHindustan Mirror News Nov 5, 2026

एआई से स्मार्ट होंगी यूपी रोडवेज की बस सेवाएं

30 करोड़ रुपये से लागू होगी केंद्रीकृत संचालन प्रणाली, 120 डिपो की बसों की होगी डिजिटल निगरानी लखनऊ।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Nov 5, 2026

सुबह पिता से हुई आखिरी बातचीत, फिर दरोगा ने लगा लिया फंदा

शराब के नशे में वीडियो वायरल होने के बाद तीन दिन पहले हुए थे सस्पेंड; कार्रवाई के बाद…

ByByHindustan Mirror News Nov 4, 2026

आज से बदल गए टोल, बैंक और पेंशन से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जमा करना होगा जीवन प्रमाण पत्र, पीएनबी क्रेडिट कार्ड के शुल्क में बढ़ोतरी;…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *