• Home
  • अलीगढ
  • खैर में बुजुर्ग की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश ले गए 11 बकरियां
Image

खैर में बुजुर्ग की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश ले गए 11 बकरियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव जाहेरा में बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात बदमाश एक मकान में घुस आए जहां एक बुजुर्ग सो रहे थे। बदमाशों ने बुजुर्ग की कनपटी पर तमंचा सटाकर उन्हें धमकाया और मौके पर मौजूद 11 बकरियों को जबरन कार में भरकर फरार हो गए।

घटना के बाद बुजुर्ग ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। घटना की सूचना पाकर खैर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि जिस प्रकार से बदमाशों ने कार का इस्तेमाल किया और योजनाबद्ध ढंग से घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि यह एक संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है। गांव के लोगों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

खैर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। ग्रामीणों ने भी पुलिस से गश्त बढ़ाने और रात्रि सुरक्षा की व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top