• Home
  • Uncategorized
  • योगी आदित्यनाथ ने दोहराया ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे
Image

योगी आदित्यनाथ ने दोहराया ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 28 जून 2025

लखनऊ। इटावा में कथावाचक की पिटाई और जाति को लेकर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाज को बांटने वालों पर सख्त हमला बोला। लोकभवन में आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती व व्यापारी कल्याण दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कुछ लोगों ने माफियाओं के आगे नाक रगड़ी और अब जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पहले ये लोग नौकरी के नाम पर वसूली करते थे, अब जातीय आधार पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बांटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे” और समाज को जातिगत विभाजन से मुक्त रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। पिछली सरकारों ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का मॉडल चलाया, जबकि हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ से करोड़ों को रोजगार दिया।

मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह के योगदान को ‘नेशन फर्स्ट’ भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने राष्ट्र के लिए अपनी पूरी संपत्ति समर्पित कर दी थी, जिससे महाराणा प्रताप ने चित्तौड़गढ़ और मेवाड़ के किले वापस लिए।

उन्होंने महापुरुषों के सहयोग में जाति का कोई स्थान नहीं होने की मिसाल देते हुए स्वामी विवेकानंद, बाबा साहब अंबेडकर और दानवीर भामाशाह का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा में सात्विक भाव से किया गया दान पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने जीएसटी विभाग को निर्देश दिया कि प्रदेश और जनपद स्तर पर शीर्ष करदाताओं को हर वर्ष सम्मानित किया जाए। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त करदाताओं को उसी दिन 10 लाख की सहायता दी जाए। व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की भी अपील की।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने राज्य के शीर्ष करदाताओं रचना गर्ग, हेमंत शर्मा, मोहम्मद जावेद सिद्दिकी, अमित निगम, अशोक गुप्ता, नितेश अग्रवाल, प्रतीश कुमार, राजेश अग्रहरि, डॉ मिथिलेश अग्रवाल, अरविंद चतुर्वेदी, अमित गुप्ता, पुष्पदंत जैन, दिनेश गोयल और साहिल गर्ग को सम्मानित किया।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top