• Home
  • UP
  • घटना के बाद अपराधी लंगड़ाते नजर आते हैं: योगी
Image

घटना के बाद अपराधी लंगड़ाते नजर आते हैं: योगी

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में 72.78 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध को बर्दाश्त करने वाला प्रदेश नहीं रहा।
उन्होंने कहा, “पहली बात तो अब अपराध होता नहीं है, और अगर कहीं लूट या छिनैती की घटना हो भी जाए तो अगले दिन अपराधी लंगड़ाते नजर आते हैं। यह नया प्रदेश है, जो अपराध को स्वीकार नहीं करता। अपराध किया तो कीमत चुकानी होगी।”

लैब जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा
सीएम योगी ने बताया कि FSL लैब राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले असुरक्षा के माहौल के कारण प्रदेश में महिला श्रमबल की भागीदारी केवल 13% थी, लेकिन सुरक्षा बेहतर होने से अब यह बढ़कर 35% हो गई है। “महिलाओं में कार्यस्थल पर जाने का आत्मविश्वास बढ़ा है,” उन्होंने कहा।

दो लाख पुलिस कर्मियों की हुई भर्ती
मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते आठ वर्षों में यूपी पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 2 लाख 19 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। “कई राज्यों के पास इतनी फोर्स भी नहीं है। हाल ही में 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी हुई है,” उन्होंने कहा। योगी ने बताया कि 2017 में प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी के कारण सेना व पैरामिलिट्री के ट्रेनिंग सेंटर किराए पर लेने पड़े थे, लेकिन अब प्रदेश के पास पर्याप्त ट्रेनिंग सेंटर उपलब्ध हैं।

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया
सेफ सिटी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 2016 के आदेश के बाद यूपी के 17 नगर निगमों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। प्रदेश में 13 लाख से अधिक CCTV कैमरों का नेटवर्क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है

Releated Posts

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा अलीगढ़, 12 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

अलीगढ़ में 500 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उड़ीसा से लाया गया था ढाई करोड़ रुपये का नशीला माल छापेमारी में बड़ी सफलताअलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

यूपी बजट: किसानों, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश, जानें किसको क्या मिला ?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 का…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रामघाट रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की…

ByByHindustan Mirror News Feb 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top