• Home
  • Uncategorized
  • YogiAdityanath: भारत-पाक तनाव के बीच 40 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गिरी गाज, 25 गिरफ्तार
Image

YogiAdityanath: भारत-पाक तनाव के बीच 40 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गिरी गाज, 25 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

लखनऊ: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया बढ़े तनाव के बीच सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी और भ्रामक पोस्ट्स की बाढ़ आ गई थी। इन पोस्ट्स में आतंकी संगठनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा की जा रही थी। इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने 40 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कड़ी कार्रवाई की है। इनमें 23 फेसबुक, 16 इंस्टाग्राम और 1 यूट्यूब अकाउंट शामिल हैं। यूपी पुलिस की साइबर सेल ने इन अकाउंट्स को चिन्हित कर संबंधित जिलों में एफआईआर दर्ज की और अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी प्रचार और अफवाहें फैलाने वाले अकाउंट्स पर निगरानी के लिए विशेष साइबर टीम गठित की थी। यह टीम पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर से 24×7 निगरानी कर रही है।

डीजीपी ने आम जनता से अपील की है कि मौजूदा तनावपूर्ण हालातों में कोई भी व्यक्ति बिना सत्यापन के किसी सूचना, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करे। अफवाह फैलाना और राष्ट्रविरोधी सामग्री प्रसारित करना एक दंडनीय अपराध है।

फैक्ट चेक के लिए हेल्पलाइन अकाउंट जारी

डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट, वीडियो या अफवाह की सत्यता की जांच के लिए पुलिस के फैक्ट चेक एक्स अकाउंट @UPPViralCheck से संपर्क किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या झूठी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई

फेसबुक (23 अकाउंट्स):

साजिद अली, प्रवींद्र, आदित्य भैया सांसद बदायूं, गुड्डू बेग, जमात अली, सरताज मलिक, मो. रियाज, विक्की खान, सद्दाम हसन, अली अहमद इदरीसी, शानू खान, जीशान कुरैशी, छोटा इमरान खान, सज्जाद मोहम्मद, पुष्पेंद्र चौधरी, अफसर अली घोसी, शादाब खान एफबी, कामिल खान, मोइद खान, अकील खान, अनीस खान, साजिद खान, हबीबुल्लाह अंसारी

इंस्टाग्राम (16 अकाउंट्स):

लव यू जिंदगी, रोजन अली, अंकित कुमार, सादिक 999 डी, कृश यादव, शान चौधरी, प्रज्ञा शिवा वर्मा, सोनम सिंह 94068, राइटरअभी, यूपी83एपीएस, रिंकी सिंह, कुरैशी साहब, रिहानअलविशाब, अली बाबा 295, मोहम्मद जैद, रहीस अहमद

यूट्यूब (1 अकाउंट):

आमिर खान 2693 नामक यूट्यूब चैनल को भी बंद किया गया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, अफवाहों और शांति भंग करने वाली सामग्री को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top