• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक ने दबाया गला,
Image

अलीगढ़ :घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक ने दबाया गला,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025

लोगों ने की जमकर पिटाई

अलीगढ़। थाना देहली गेट क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, देहली गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान नरेश नाम का युवक जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी नरेश की हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नरेश हाल ही में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल से छूटकर आया था। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पीड़िता के समर्थन में थाना देहली गेट पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला और एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

पहले खुद आईना देखिए… बिजली संकट पर अखिलेश पर एके शर्मा का पलटवार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिजली व्यवस्था को लेकर तेज हुई सियासी बयानबाजी उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर…

ByByHindustan Mirror News May 24, 2026

यूपी को मिलेगा नया हाईटेक विधानसभा कॉम्प्लेक्स, लखनऊ में 245 एकड़ में बनेगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टेंडर जारी, प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए और…

ByByHindustan Mirror News May 23, 2026

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर को आईटीबीपी (ITBP) के हथियारबंद कमांडोज ने घेर लिया, मां का कटा हाथ मामले पर बढ़ा विवाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, जवानों की मौजूदगी से मचा हड़कंप कानपुर में एक संवेदनशील…

ByByHindustan Mirror News May 23, 2026

लखनऊ में बिजली संकट गहराया, 31 उपकेंद्रों पर PAC तैनात, रातभर रहेगा पुलिस पहरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट ने आम लोगों की परेशानी…

ByByHindustan Mirror News May 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top