• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में ई-रिक्शा संचालन के लिए ज़ोन आधारित नई व्यवस्था लागू: 4 जोनों में बंटा शहर, ऑनलाइन आवेदन शुरू
Image

अलीगढ़ में ई-रिक्शा संचालन के लिए ज़ोन आधारित नई व्यवस्था लागू: 4 जोनों में बंटा शहर, ऑनलाइन आवेदन शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025,

अलीगढ़ महानगर में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और अनियंत्रित संचालन को ध्यान में रखते हुए अब इन वाहनों के संचालन के लिए जोन व्यवस्था लागू की गई है। इस नई प्रणाली के तहत ई-रिक्शा केवल निर्धारित ज़ोन में ही संचालित किए जा सकेंगे। नियम का उल्लंघन करने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सॉफ्टवेयर आधारित ज़ोनिंग व्यवस्था शुरू

यातायात पुलिस ने लखनऊ की तर्ज पर एक ई-रिक्शा एप सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि लखनऊ के इंजीनियर नवीन कुमार त्रिपाठी और बेब सॉफी द्वारा विकसित इस सॉफ्टवेयर की मदद से अलीगढ़ को चार ज़ोन में बांटा गया है।

ई-रिक्शा चालक या मालिक को उस ज़ोन के लिए आवेदन करना होगा जिसमें वह अपना वाहन चलाना चाहता है। सत्यापन के बाद संबंधित ज़ोन आवंटित किया जाएगा। यदि कोई वाहन आवंटित क्षेत्र से बाहर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन तिथि: 5 मई से 31 मई तक।
  • प्रथम चरण में: प्रत्येक ज़ोन में केवल 1000 ई-रिक्शा स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन स्थल: www.aligarhpolice.in वेबसाइट पर।
  • प्रमाणन के बाद: एप के माध्यम से एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा, जिसे रिक्शा के फ्रंट पर चिपकाना अनिवार्य होगा। इसमें मालिक की पूरी जानकारी होगी।
  • सहायता केंद्र: जन सुविधा केंद्र, यातायात लाइन सुरक्षा विहार, नगर निगम और स्वयं का मोबाइल।

चार ज़ोन और उनके क्षेत्रीय विवरण

जोन-1: पूर्वी ज़ोन (लाल रंग)

  • कंपनीबाग से दुबे का पड़ाव-गांधीआई तिराहा-क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड।
  • दुबे का पड़ाव से अचलताल-नौरंगाबाद पुल-एटा चुंगी (जीटी रोड)।
  • इन दोनों मार्गों के मध्य का संपूर्ण क्षेत्र।

जोन-2: दक्षिणी-पूर्वी ज़ोन (हरा रंग)

  • कंपनीबाग से रसलगंज-तहसील तिराहा-सारसौल चौराहा (जीटी रोड)।
  • कंपनीबाग से हाथरस अड्डा-सासनी गेट चौराहा-मथुरा चेंजर-खेरेश्वर-नादापुल-सारसौल चौराहा।
  • इन दोनों मार्गों के मध्य का संपूर्ण क्षेत्र।

जोन-3: उत्तरी ज़ोन (नीला रंग)

  • कंपनीबाग से दुबे का पड़ाव-रामबाग तिराहा-क्वार्सी चौराहा-महेशपुर फाटक-एफएम टावर तिराहा-सारसौल बाईपास।
  • मसूदाबाद चौराहा-तहसील तिराहा-सारसौल चौराहा-बरौला/क्वार्सी बाईपास।
  • इन दोनों मार्गों के मध्य का संपूर्ण क्षेत्र।

जोन-4: पश्चिमी ज़ोन (पीला रंग)

  • कंपनीबाग से मदारगेट-खिरनीगेट-सासनी गेट चौराहा (आगरा रोड)।
  • दुबे का पड़ाव चौराहा-अचलताल-एटा चुंगी चौराहा (जीटी रोड)।
  • इन दोनों मार्गों के मध्य का संपूर्ण क्षेत्र।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top