• Home
  • UP
  • शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
Image

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद

अलीगढ़। खैर थाना पुलिस ने शराब की दुकान की दीवार तोड़कर शराब और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पेटी चोरी की शराब, 5,610 रुपये नकद, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा और सब्बल भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 13/14 अगस्त की रात वादी की शराब की दुकान की दीवार तोड़कर शराब और रुपये चोरी किए गए थे। मामले में खैर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 593/26 के तहत धारा 305/331(4) बीएनएस में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद पुलिस टीम ने जांच और संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र खैर से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी विजयगढ़ी, थाना नौहझील, मथुरा; रियाजुद्दीन निवासी नीवरी, रोरावर; हाशिम निवासी शाहजमाल, हाल आबिदा नगर, खुर्जा देहात; निजामुद्दीन उर्फ भूरा निवासी रोरावर; आरिफ निवासी शाहजमाल; फैजान निवासी मरघट रोड, रोरावर; हसन मोहम्मद निवासी अहमद नगर और पप्पू निवासी नीवरी, अलीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर चोरी के मुकदमे में धारा 317(2)/111 बीएनएस की बढ़ोतरी की है। वहीं तमंचा और चाकू मिलने के मामले में अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। तमंचे की बरामदगी पर मुकदमा अपराध संख्या 608/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा चाकू की बरामदगी पर मुकदमा अपराध संख्या 609/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#Aligarh #Khair #PoliceAction #CrimeNews #Arrest

Releated Posts

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

क्यों कांप रहा हिमालय? एक महीने में 130 से ज्यादा भूकंप, भारत में सबसे अधिक हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगस्त में हिमालयी क्षेत्र में 130 भूकंपीय घटनाएं दर्ज, भारत के हिमालयी हिस्से में…

ByByHindustan Mirror News Sep 2, 2026
1 Comments Text
  • anti-violence-506422 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    [232678]supplies professional anti-violence equipments and solutions for the whole world with strong and perfect production capacity. anti-violence.org
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *