• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: फौजी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Image

अलीगढ़: फौजी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 मार्च: अलीगढ़: थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बोनेर चौराहे के पास बदमाशों ने एक फौजी को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब फौजी अपने मकान पर सो रहा था। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल फौजी को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रात के समय दिया वारदात को अंजाम

सूत्रों के मुताबिक, फौजी रात में अपने मकान पर सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और गोली चला दी। गोली लगते ही फौजी घायल हो गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फौजी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल, घायल फौजी का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top