• Home
  • अलीगढ
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारीगर को 11 करोड़ का IT नोटिस, परिवार परेशान
Image

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारीगर को 11 करोड़ का IT नोटिस, परिवार परेशान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 31 मार्च: अलीगढ़ के नौरंगाबाद इलाके में रहने वाले एक साधारण मजदूर योगेश शर्मा को इनकम टैक्स विभाग से 11 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। ताले की स्प्रिंग बनाने का काम करने वाले योगेश पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिससे घर की हालत और खराब हो गई है।

नोटिस मिलने के बाद से परिवार सदमे में है। स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि बीते दो दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला। योगेश ने प्रधानमंत्री और सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी उन्हें इनकम टैक्स विभाग की ओर से 10 लाख रुपये का नोटिस भेजा गया था। योगेश के मुताबिक, उनकी मासिक आमदनी इतनी भी नहीं कि वह घर का खर्च ठीक से चला सकें, ऐसे में करोड़ों रुपये के टैक्स नोटिस ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

अब सवाल उठता है कि एक साधारण मजदूर को इतनी बड़ी रकम का नोटिस आखिर क्यों और कैसे भेजा गया? यह मामला प्रशासन और विभागीय गलती की ओर इशारा करता है, जिसे लेकर योगेश ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *