• Home
  • अलीगढ
  • मण्डलीय पेंशन अदालत में 19 प्रकरणों में से 07 का मौके पर निस्तारण
Image

मण्डलीय पेंशन अदालत में 19 प्रकरणों में से 07 का मौके पर निस्तारण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 3 अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

अलीगढ़, कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। अदालत का संचालन अपर निदेशक, कोषागार पेंशन अलीगढ़-आगरा मण्डल महिमा चंद ने किया।

इस पेंशन अदालत में कुल 19 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी कार्यालय, एटा के सेवानिवृत्त जीप चालक हनीफ रसूल के सेवानिवृत्त देयकों के मामले में कमिश्नर ने संबंधित विभाग को 15 दिनों के भीतर पेंशन स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, उद्यान विभाग, एटा के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक देवपाल सिंह के वेतन निर्धारण की पुनः जांच के निर्देश दिए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अलीगढ़ के सहायक अध्यापक मोहम्मद अहमद को निर्धारित तिथि पर मदरसे में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेख सत्यापित कराने का निर्णय लिया गया।

बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 04 मामलों में विभागीय अधिकारियों ने अदालत को अवगत कराया कि जीपीएफ में अनियमित भुगतान की जांच के कारण अभिलेख जांच समिति के अधीन हैं। जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर अपर निदेशक, कोषागार पेंशन महिमा चंद, वरिष्ठ कोषाधिकारी अलीगढ़ योगेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी हाथरस सतीश, जिला विकास अधिकारी हाथरस प्रेमनाथ यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अलीगढ़ निखलेश राजन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *