• Home
  • अलीगढ
  • मा0 मंत्री श्री संदीप सिंह ने चयनित विद्यालयों को निपुण सम्मान समारोह में किया सम्मानित
Image

मा0 मंत्री श्री संदीप सिंह ने चयनित विद्यालयों को निपुण सम्मान समारोह में किया सम्मानित

कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में तृतीय दिवस निपुण सम्मान समारोह एवं रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

भारत सोने का शेर बनने की ओर मजबूती से बढ़ा रहा है कदम: मा0 मंत्री श्री संदीप सिंह

अलीगढ़, 27 मार्च 2025: प्रदेश में विगत 08 वर्षों में हुए बदलावों को दर्शाने हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक जनपद में किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन ने प्रदेश में हुए विकास को स्पष्ट रूप से अनुभव किया। मा0 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह ने कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में आयोजित पीएम श्री कार्यशाला एवं निपुण सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बेरोजगारी दर 17% से घटकर 3% पर आ गई है। प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर प्रथम स्थान पर है।

प्रदेश में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

  • उत्तर प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस राज्य बन गया है।
  • बेरोजगारी दर 17% से घटकर 3% हो गई है।
  • निचले तबके को मुख्य धारा में लाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।

जिले में हुए विकास कार्य

मा0 जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह ने जिले में हुए विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय, जेवर एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर एवं स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाओं से आमजन को रोजगार और शिक्षा के अवसर प्राप्त हुए हैं।

सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण

मा0 मंत्री जी ने जिले के चयनित 65 निपुण विद्यालयों में से 13 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित विद्यालय इस प्रकार हैं:

  1. प्रा0 वि0 कौड़ियागंज (अकराबाद)
  2. संवि0 वि0 राजमार्गपुर (अतरौली)
  3. मऊपुर भाऊपुर (बिजौली)
  4. जहराना (चण्डौस)
  5. नगला दारापुर (धनीपुर)
  6. नवीपुर (गंगीरी)
  7. गोंडा (गोंडा)
  8. बैलोठ (इगलास)
  9. बसेली (जवां)
  10. नगौला (खैर)
  11. एलमपुर (लोधा)
  12. महाराजगढ़ (टप्पल)
  13. कन्या पाठशाला-18 (नगर क्षेत्र)

छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार

  • वाद-विवाद प्रतियोगिता:
    • सुरभी (लोधा एलमपुर) को ₹11000
    • मानसी (लोधा लेखराजपुर) को ₹5000
    • हिमांशी (इगलास कारेका) को ₹2500
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन:
    • एनआरएलएम के माध्यम से 353 महिला समूहों को ₹5 करोड़ 29 लाख 50 हजार की धनराशि वितरित।
  • दिव्यांग छात्रों को सहायता:
    • 11 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित।
  • नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र:
    • वीना मिश्रा, श्वेता, पिंकी, गुंजन एवं ज्योति सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान।

रसोईया पाक कला प्रतियोगिता

जनपदस्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने भाग लिया।

  • प्रथम स्थान: ब्लॉक इगलास की टीम (रैनू, संतोष कुमार, सपना) – ₹3500
  • द्वितीय स्थान: चण्डौस की टीम (रजनी, मंजू, कुसुम) – ₹2500
  • तृतीय स्थान: गंगीरी की टीम (हुसैनी बेगम, गुड्डो देवी, महादेवी) – ₹1500
  • सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹600-600 प्रदान किए गए।

संस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मंत्री जी ने मॉ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संस्कृति विभाग की टीम एवं लोक गायकों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चे धनंजय का अन्नप्राशन भी किया गया एवं खिलौने वितरित किए गए।

इस अवसर पर डीएम संजीव रंजन, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, बीएसए राकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top