• Home
  • अलीगढ
  • मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत कृषक को मिली आर्थिक सहायता
Image

मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत कृषक को मिली आर्थिक सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

अलीगढ़, मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद के ग्राम सिखरना निवासी कृषक गोपाल को आगजनी की घटना में हुए नुकसान की भरपाई हेतु 27,300 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा प्रदान की गई, जिन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र किसानों को समय से सहायता उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और खेतों में कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहे और सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से किया जाए।

इस अवसर पर मण्डी सचिव रामकुमार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि खेत खलिहान में आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और किसानों को आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना का उद्देश्य खेतों या खलिहानों में आग लगने से होने वाले नुकसान की भरपाई करना है, जिससे प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल मिल सके। यह योजना राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का एक अहम हिस्सा है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top