• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: सीएम की आपत्तिजनक फोटो वाले पोस्टर पर FIR, NSUI छात्र नेता शुभम खरवार पर केस दर्ज
Image

लखनऊ: सीएम की आपत्तिजनक फोटो वाले पोस्टर पर FIR, NSUI छात्र नेता शुभम खरवार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2 अप्रैल: 2025:लखनऊ,

लखनऊ में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्र नेता शुभम खरवार के खिलाफ हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) परिसर और दारुलशफा विधायक आवास परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर के साथ पोस्टर लगाए। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई थी, जिसमें कहा गया, ” प्रदेश में अमन-चैन कायम नहीं होने दुंगा, और प्रदेशवासियों को हर तरह से त्रस्त करके रखूँगा।”

पोस्टर में शीर्ष पर “शापथ लेता हूं…” लिखा था, जो स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री के खिलाफ एक तंज था। इस पोस्टर को लेकर सत्तारूढ़ दल के नेताओं और समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई। इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद हजरतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुभम खरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया था, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी।

शुभम खरवार लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI के प्रदेश महासचिव हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top