• Home
  • Delhi
  • विपक्ष के ‘लॉ एंड ऑर्डर’ से जुड़े सवाल खारिज, आतिशी ने उठाए सवाल
Image

विपक्ष के ‘लॉ एंड ऑर्डर’ से जुड़े सवाल खारिज, आतिशी ने उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: विपक्ष के ‘लॉ एंड ऑर्डर’ से जुड़े सवाल हटाए गए

दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों द्वारा राजधानी में बढ़ते अपराधों पर चर्चा की मांग की गई थी। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने ‘लॉ एंड ऑर्डर’ से जुड़े सवालों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह विषय विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

इस फैसले के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “दिल्ली में बलात्कार होगा, गोलियां चलेंगी, तो क्या इस पर बात नहीं होगी?” आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की ‘डबल इंजन’ सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है और इसलिए वह इस पर चर्चा नहीं चाहती।

उन्होंने पत्र में लिखा कि जब से दिल्ली विधानसभा बनी है, विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाने का अधिकार रहा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार चुनाव से पहले दिल्ली की समस्याओं को हल करने के वादे करती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन मुद्दों पर चर्चा से भागती है।

Releated Posts

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

FCRA और परिसीमन बिल पर गतिरोध, आखिरी दो दिनों मेंनिकल सकता है रास्ता

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संसद के मानसून सत्र में अब सिर्फ दो कामकाजी दिन बचे हैं और…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *