• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर में 1015 करोड़ का बड़ा निवेश: गैलेंट ग्रुप का विस्तार, रोजगार और ग्रीन एनर्जी में बढ़ावा
Image

गोरखपुर में 1015 करोड़ का बड़ा निवेश: गैलेंट ग्रुप का विस्तार, रोजगार और ग्रीन एनर्जी में बढ़ावा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गैलेंट ग्रुप ने अब एक बड़ी घोषणा की है. गैलेंट ग्रुप अब गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 1015 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा. इस नए निवेश से गैलेंट ग्रुप की गोरखपुर यूनिट्स का विस्तार होगा और कंपनी का कुल निवेश अब 2500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा.

गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि गैलेंट ग्रुप की शुरुआत साल 2009 में गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में हुई थी, जब 350 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से कंपनी ने यहां यूनिट लगाई थी. आज यह निवेश बढ़कर 1500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अब नई योजनाओं के साथ 1015 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया जा रहा है, जिससे लगभग 1000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है.

चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस निवेश में 715 करोड़ रुपये से उत्पादन इकाइयों का विस्तार किया जाएगा और 300 करोड़ रुपये से 100 मेगावाट क्षमता वाला नया सोलर पॉवर प्लांट लगाया जाएगा. इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ग्रीन एनर्जी की ओर भी बड़ा कदम होगा. यूनिट के विस्तार से पिलेट प्लांट की क्षमता 8 लाख टन से बढ़कर 10 लाख टन, स्पंज आयरन की 5.5 लाख टन से 6.5 लाख टन और स्टील मेल्ट शॉप व रोलिंग मिल की उत्पादन क्षमता 5 लाख टन से बढ़कर 8 लाख टन सालाना हो जाएगी.

इसके अलावा गैलेंट के अपने पावर प्लांट की बिजली उत्पादन क्षमता 78 मेगावाट से बढ़कर 100 मेगावाट हो जाएगी. नए सोलर प्लांट से तैयार बिजली का इस्तेमाल कंपनी अपनी उत्पादन इकाइयों में करेगी, जिससे लागत में कमी आएगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा. चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यूपी में अब कारोबारियों को न डर है, न भ्रष्टाचार. सरकार की पारदर्शी नीतियों और समर्थन से ही ऐसे बड़े निवेश संभव हो पा रहे हैं.


बता दें कि गैलेंट ग्रुप भारत के प्रमुख इस्पात उत्पादकों में से एक है और यह कंपनी बीएसई-एनएसई में सूचीबद्ध है. इसलिए. इस विस्तार का सीधा फायदा इसके शेयरधारकों को भी मिलेगा. गोरखपुर एक नए औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है. यहां एम्स, फर्टिलाइजर प्लांट, नया एयरपोर्ट टर्मिनल, एक्सप्रेसवे और अब बड़े औद्योगिक निवेशों ने इस शहर को पूर्वांचल के विकास का केंद्र बना दिया है.

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर महोत्सव 2026 के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह आज गोरखनाथ मंदिर में…

ByByHindustan Mirror News Jan 14, 2026
1 Comments Text
  • aviator app review says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Play Aviator on Android with trusted APK
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top