• Home
  • नई दिल्ली
  • ईवीजीसी पद पर कार्यरत 12 अतिथि शिक्षकों को नियमित नियुक्ति से इनकार
Image

ईवीजीसी पद पर कार्यरत 12 अतिथि शिक्षकों को नियमित नियुक्ति से इनकार

शिक्षा निदेशालय ने कैट के आदेश के बाद जारी किया स्पष्ट निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 20 जून 2025

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के स्कूलों में एजुकेशनल एंड वोकेशनल गाइडेंस काउंसलर (EVGC) पद पर कार्यरत 12 अतिथि शिक्षकों को नियमित नियुक्ति देने से इनकार कर दिया है। यह निर्णय केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के 22 जनवरी 2025 के आदेश के अनुपालन में लिया गया, जिसमें निदेशालय से कहा गया था कि यदि संभव हो तो योग्यता अंकों में छूट देकर नियुक्ति पर विचार किया जाए।

हालांकि, निदेशालय ने स्पष्ट किया कि नियमित नियुक्ति केवल दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ही दी जा सकती है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एक अस्थायी और दैनिक व्यवस्था है, जिससे नियमित सेवा का कोई अधिकार उत्पन्न नहीं होता।

शिक्षा निदेशालय ने यह भी कहा कि अंकों में छूट देना या चयन प्रक्रिया में बदलाव करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। अतः DSSSB द्वारा चयन न किए गए अभ्यर्थियों को नियमित नियुक्ति देना संभव नहीं है।

यह मामला अतिथि शिक्षक नवीन कुमार समेत 12 शिक्षकों द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है। सभी याचिकाकर्ता लंबे समय से दिल्ली सरकार के स्कूलों में ईवीजीसी पद पर कार्यरत हैं और DSSSB की परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन न्यूनतम योग्यता अंक न पाने के कारण चयन सूची में स्थान नहीं पा सके।

कैट ने भी अपने आदेश में DSSSB की परीक्षा प्रक्रिया को वैध और त्रुटिहीन माना। हालांकि, उसने शिक्षा निदेशालय को नियमों के अनुरूप अंकों में छूट देने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया था।

Releated Posts

NSG का पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी नारी शक्ति

12 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण में महिला जवानों को मिलेगी कमांडो तकनीक, हथियार संचालन, टैक्टिकल ऑपरेशन और बंधक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

FSSAI का बड़ा एक्शन, दिग्गज फूड ब्रांड्स पर कसा शिकंजा, 5-स्टार होटल और रेस्टोरेंट्स को भी नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर 150 से ज्यादा नोटिस;…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

यमन-सोमालिया में समुद्री लुटेरों का आतंक, दो जहाजहाईजैक; 22 भारतीय फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :अदन की खाड़ी में 16 और सोमालिया तट के पास छह भारतीय नाविकों समेतजहाज कब्जे…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

2029 की तैयारी पर कांग्रेस में सवाल, कई अहम पद खाली; संगठन कमजोर तो कैसे जीतेगी चुनावी जंग?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बीजेपी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौतियां, कई राज्यों में प्रभारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *