• Home
  • अलीगढ
  • इगलास में 252 किलो संदिग्ध मिलावटी घी बरामद, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Image

इगलास में 252 किलो संदिग्ध मिलावटी घी बरामद, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इगलास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 252 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी घी बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना इगलास पुलिस के सहयोग से की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. दीनानाथ यादव के अनुसार, विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिलावटी घी की खेप क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान HR26EH2124 नंबर की मारुति ईको गाड़ी को रोका गया।

06 ड्रमों में मिला संदिग्ध घी

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें नीले रंग के छह ड्रमों में लगभग 252 किलोग्राम घी बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया यह घी संदिग्ध और मिलावटी प्रतीत हुआ। पूछताछ में चालक परवेज, निवासी नूह (हरियाणा) ने बताया कि वह यह घी राजस्थान के भरतपुर से लाकर आसपास के क्षेत्रों में 540 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने जा रहा था। बरामद घी की अनुमानित कीमत 1,36,080 रुपये आंकी गई है।

नमूने जांच के लिए भेजे, घी सीज

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा मौके पर दो विधिक नमूने लेकर उन्हें सील कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं शेष घी को सीज कर थाना गोंडा पुलिस की अभिरक्षा में रखवा दिया गया है।

दोषी पाए जाने पर सख्त सजा

डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि यदि जांच रिपोर्ट में घी अधोमानक या असुरक्षित पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें 6 माह से 3 वर्ष तक की सजा और 1 लाख से 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

अभियान रहेगा जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

#FoodAdulteration #AligarhNews #FoodSafety #UPPolice #HealthAlert #FSSAI #CrimeNews

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 23-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू को डीआरडीओ से 72.68 लाख का शोध प्रोजेक्टअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को रक्षा अनुसंधान…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का दबदबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीतापुर की शिखा बनीं प्रदेश टॉपरउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मीडिया से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 23 अप्रैल 2026: जिले को नए नेतृत्व की दिशा मिल गई है। वर्ष 2013…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जल्द होगा शुरू, 104 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तय

अलीगढ़। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल कार पार्किंग का शुभारंभ जल्द होने जा रहा है। नगर…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top