• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हार्डवेयर व्यापारी से 33.10 लाख की ठगी
Image

अलीगढ़: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हार्डवेयर व्यापारी से 33.10 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर व्यापारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 33.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी खान सुहेल जफर, निवासी दोदपुर मुजम्मिल कांप्लेक्स ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखकर सुहेल उससे जुड़े। इसके बाद उन्हें एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते थे। 13 जुलाई को रितिका नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और एक्सिस सिक्योरिटी लिमिटेड का सेबी पंजीकरण प्रमाणपत्र भेजकर विश्वास दिलाया। भरोसा होने पर सुहेल ने खाता खुलवाया और 14 जुलाई को एक लाख रुपये निवेश कर दिए।

इसके बाद लगातार निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। सुहेल ने परिचितों से पैसे एकत्रित कर 18 जुलाई से 1 अगस्त तक कुल 33 लाख 10 हजार रुपये जमा कर दिए। 8 अगस्त को उनके ट्रेडिंग अकाउंट में 4 करोड़ 65 लाख रुपये का बैलेंस दिखा। जब उन्होंने पैसा निकालने की कोशिश की तो विदड्राल नहीं हुआ। पूछताछ करने पर रितिका ने कहा कि और रुपये जमा करने होंगे, तभी विदड्राल संभव होगा। तब जाकर व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी सुरागों की पड़ताल कर रही है।

Releated Posts

ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण भी सुरक्षित

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर, रघुवीरपुरी में शनिवार को निःशुल्क ईको फ्रेंडली श्री गणेश…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

क्यों कांप रहा हिमालय? एक महीने में 130 से ज्यादा भूकंप, भारत में सबसे अधिक हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगस्त में हिमालयी क्षेत्र में 130 भूकंपीय घटनाएं दर्ज, भारत के हिमालयी हिस्से में…

ByByHindustan Mirror News Sep 2, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *