• Home
  • Delhi
  • पुणे में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, एकनाथ खडसे के दामाद समेत 5 गिरफ्तार
Image

पुणे में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा, एकनाथ खडसे के दामाद समेत 5 गिरफ्तार

पुणे रेव पार्टी रेड: राजनीतिक परिवारों के नाम आने से मचा बवाल, पांच गिरफ्तार

पुणे के खराड़ी इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी पर छापा मारते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रैडिसन होटल के पीछे स्थित ‘स्टे बर्ड’ नामक एक गेस्ट हाउस में की गई, जहां नशे और तेज़ म्यूज़िक के बीच पार्टी चल रही थी। पुलिस को इस पार्टी की सूचना गुप्त सूत्रों से मिली थी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो गेस्ट हाउस के अंदर तेज़ आवाज़ में डीजे बज रहा था और लोग शराब व नशे की हालत में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, शराब की बोतलें और हुक्के जब्त किए। सभी पांचों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस रेव पार्टी से जुड़ा मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार या संदिग्ध लोगों में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे के पति प्रांजल केवलकर का नाम भी जुड़ रहा है। इसके अलावा एक महिला विधायक के पति और कुख्यात सट्टेबाज निखिल पोपटानी का नाम भी इस मामले में उभरकर आया है।

गेस्ट हाउस की मालिकी बनसोडे नामक व्यक्ति की है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि पार्टी में इस्तेमाल हुए नशे के सामानों की आपूर्ति कहां से की गई थी और कौन लोग इसके पीछे हैं। पुलिस अपराध शाखा के जरिए सप्लायर्स और नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच को और तेज़ कर चुकी है।

इस रेड के बाद पुणे समेत राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है और कई बड़े चेहरों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Releated Posts

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top