• Home
  • UP
  • 75 वर्षीय बुजुर्ग ने की 40 वर्षीय विधवा से शादी, सुहागरात के अगले दिन मौत
Image

75 वर्षीय बुजुर्ग ने की 40 वर्षीय विधवा से शादी, सुहागरात के अगले दिन मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरू ने नवरात्रि के पावन अवसर पर 40 वर्षीय विधवा मनभावती से विवाह किया। लेकिन शादी के महज एक दिन बाद ही उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, संगरू की पहली पत्नी अनारी का निधन लगभग एक साल पहले हो गया था। दंपति की कोई संतान नहीं थी। रिश्तेदारों की सलाह पर संगरू ने बैजा रामपुर की रहने वाली विधवा मनभावती से शादी करने का फैसला किया। मनभावती के पति की सात साल पहले मौत हो चुकी थी और उसके एक बेटा-बेटी हैं।

सोमवार को नवरात्रि पर दोनों का विवाह मंदिर में धूमधाम से हुआ। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए इस विवाह के बाद संगरू ने पत्नी व उसके बच्चों को अपने घर ले जाकर पहली रात साथ बिताई। लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में उजाला हॉस्पिटल, जौनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि इस मामले में पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव घर पर रखा गया है और अंतिम संस्कार के लिए मृतक के भतीजे का मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में कौतुहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *