• Home
  • अलीगढ
  • विधानसभा नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण हेतु 8 सहायता केंद्र गठित
Image

विधानसभा नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण हेतु 8 सहायता केंद्र गठित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 नवम्बर 2025 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए विधानसभा-76 अलीगढ़ में आठ सहायता केंद्र गठित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर ईआरओ एवं नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार गुप्ता ने इन केंद्रों का गठन किया है, ताकि मतदाताओं को नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।

निर्धारित प्रभारी अधिकारियों में रंजन कुमार गौतम (मो. 8266809127), सुशांत गौड़ (मो. 9359963640), विपिन कुमार एडवोकेट (मो. 7017854441, बूथ 01–72), प्रवीन कुमार एडवोकेट (मो. 7017854441, बूथ 73–124), स्वेता गुप्ता एडवोकेट (मो. 9454417756, बूथ 125–160), सुरेन्द्र गौतम एडवोकेट (मो. 8010525207, बूथ 161–243), वीरसिंह सिंह एडवोकेट (मो. 9260994914, बूथ 244–310) और अमित कुमार गौतम (मो. 9358552706, बूथ 311–343) शामिल हैं।

नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के अनुसार संबंधित प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर अपनी निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। यह पहल मतदाता जागरूकता और भागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर पर रहेगा रूट डायवर्जन, जरूरी होने पर ही घर से निकलें

14 फरवरी सुबह 8 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक रहेगी विशेष व्यवस्था अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता।…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए कड़े निर्देश ,डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 12 फरवरी 2026 : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में श्री टीकाराम कन्या इंटर…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने खेरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा अलीगढ़, 12 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

अलीगढ़ में 500 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उड़ीसा से लाया गया था ढाई करोड़ रुपये का नशीला माल छापेमारी में बड़ी सफलताअलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Feb 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top