• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :गांव मथना में सांप के डसने से 9 साल की बच्ची गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
Image

अलीगढ़ :गांव मथना में सांप के डसने से 9 साल की बच्ची गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18जुलाई 2025

अलीगढ़ के थाना खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव मथना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की एक मासूम बच्ची को सांप ने डस लिया। बच्ची अपनी मां के कहने पर घर से दुकान की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में नाली से अचानक निकले एक सांप ने हमला कर दिया।

सांप ने बच्ची के पैर की एड़ी के ऊपर डंस लिया। परिवारीजनों के बताएं अनुसार सांप की लंबाई करीब 2 फीट और रंग हल्का पीला था। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैर ले जाया गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बच्ची की मां नैना देवी का कहना है कि उनकी बेटी दुकान से कुछ सामान लेने गई थी और रास्ते में ये हादसा हो गया।

फिलहाल बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, और उसकी हालत को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top