• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ड्राइविंग ट्रैनिंग सेंटर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं की ली जानकारी
Image

अलीगढ़: ड्राइविंग ट्रैनिंग सेंटर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं की ली जानकारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025

अलीगढ़, 20 मई 2025: जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने मंगलवार को आईटीआई रोड स्थित ड्राइविंग ट्रैनिंग एंड टैस्टिंग इंस्टीट्यूट सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद सुविधाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की उपस्थिति और कार्यालयी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम संजीव रंजन ने प्रशिक्षण कक्षाओं, सिम्युलेटर प्रयोगशाला, टैस्टिंग ट्रैक और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारियां लीं। साथ ही प्रशिक्षण में इस्तेमाल किए जा रहे संसाधनों, उपकरणों की स्थिति और साफ-सफाई की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

डीएम ने केंद्र प्रबंधन को निर्देशित किया कि टैस्टिंग ट्रैक को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखा जाए, सभी उपकरण पूर्ण रूप से क्रियाशील हों तथा प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

मारुति सुजुकी द्वारा संचालित है केंद्र
इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी आरआई अनुराग वर्मा ने बताया कि यह संस्थान मारुति सुजुकी द्वारा संचालित है, जो जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण जैसी उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *