• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • सुभासपा विधायक दूधराम ने लोक निर्माण विभाग को दी सख्त चेतावनी, कहा- सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई
Image

सुभासपा विधायक दूधराम ने लोक निर्माण विभाग को दी सख्त चेतावनी, कहा- सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 21 मई : 2025

बस्ती, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की महादेवा विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक दूधराम ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए आज बहादुरपुर ब्लॉक के अमरौना से सिल्लो तक बनी लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण सामग्री और निर्माण में मानकों की अनदेखी देखकर विधायक दूधराम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने न केवल ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई, बल्कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई से कोई पीछे नहीं हटेगा।

सूत्रों के अनुसार, विधायक दूधराम को क्षेत्रवासियों से लगातार सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर विधायक ने खुद मौके पर जाकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि सड़क निर्माण में डामर की मात्रा बेहद कम थी और अधिकांश हिस्सा मिट्टी पर ही रोड़े बिछाकर बनाया गया था। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे थे।

गुस्साए विधायक ने मौके पर ठेकेदार को घेरकर उसे जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा,
“यह सड़क उखाड़ दो, बिना डामर के ऐसी सड़क बनाना जनता के पैसे की बर्बादी है। मैं इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

ठेकेदार ने सफाई देते हुए कहा कि आगे की सड़क का काम ठीक है, लेकिन विधायक दूधराम ने उसकी यह बात नहीं मानी और काम में सुधार करने के लिए कड़ा आदेश दिया।

ठेकेदार को फटकारने के बाद विधायक दूधराम ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा,
“अफसरों, सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर सड़क ठीक नहीं हुई तो मैं इस निर्माण का भुगतान रोक दूंगा। जनता को अच्छी सड़क मिलनी चाहिए, न कि ऐसी जो कुछ ही दिनों में टूट जाए।”

इस सख्त चेतावनी के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

महादेवा विधानसभा क्षेत्र से सुभासपा के विधायक दूधराम विकास कार्यों को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने निर्माण कार्य में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाया हो। विधायक के इस औचक निरीक्षण और सख्त रुख से क्षेत्र की जनता में खुशी और उम्मीद की लहर है कि अब सड़क निर्माण गुणवत्ता के साथ होगा।

क्षेत्र के विकास में बाधा बन रहे घटिया निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए विधायक दूधराम का यह कदम सराहनीय माना जा रहा है। अब यह देखने वाली बात होगी कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार उनकी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सुधार करते हैं या नहीं।

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

कब मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के अनुसार तय हुई तारीख, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगाराखी बांधने का शुभ समय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *