• Home
  • कानपुर
  • कानपुर में 30 मई को 16 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बैन
Image

कानपुर में 30 मई को 16 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बैन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 30 मई को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक यानी कुल 16 घंटे तक शहर में व्यापक स्तर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, इस दौरान कानपुर की सीमा में भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। विशेषकर, कानपुर से सटे 10 जिलों — उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, बाँदा, महोबा, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और हरदोई से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन जिलों से आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों और तिराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन लागू किया जाएगा। इनमें निम्नलिखित मार्ग शामिल हैं:

  • गंगा बैराज तिराहा, कल्याणपुर क्रॉसिंग, टाटमिल चौराहा, गुमटी नंबर 5, वेन्डी स्कूल तिराहा, छपेड़ा पुलिया, नबावगंज, गोपाला तिराहा, फूलबाग, चार्लिश चौराहा, अहिरवां, चकेरी

इन मार्गों पर विशेष ट्रैफिक पुलिस बल तैनात रहेगा जो आम नागरिकों को डायवर्जन के अनुसार सही मार्ग बताने में सहायता करेगा।

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के आसपास 25 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोग अपने वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। इससे कार्यक्रम स्थल के आसपास भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे 30 मई को ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और सहयोग प्रदान करें ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा सके

Releated Posts

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया चूड़ियों का चूरा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जिला अस्पताल में चल रहा…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

तीन रॉटविलर कुत्तों का महिला पर जानलेवा हमला, 30 जगह नोचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिलीवरी बॉय और बच्चों की बहादुरी से बची 55 वर्षीय महिला की जान कानपुर।…

ByByHindustan Mirror News Jun 21, 2026

बाल्टी छूने पर दलित किशोर को मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पिलाया पानी, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top