• Home
  • पीलीभीत
  • पीलीभीत: महिला को बंधक बनाकर लूट, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Image

पीलीभीत: महिला को बंधक बनाकर लूट, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025

पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में देर रात चार बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात और 24 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

शेरपुर कलां निवासी महिला चमन ने बताया कि वह रात करीब दो बजे छत पर बने कमरे में सो रही थी। तभी दो बदमाश वहां पहुंचे, जिनके चेहरे ढके हुए थे। एक बदमाश के हाथ में तमंचा था। दोनों ने महिला का मुंह कपड़े से बांध दिया और उसे बंधक बना लिया।

महिला के अनुसार, बदमाश उसकी बहन के निकाह के लिए रखी दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने का फूल, चांदी की पायल और बक्से में रखी 24 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद महिला ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

Releated Posts

55 हजार की सैलरी… 8 साल में 8 करोड़ का घोटाला: पीलीभीत का चपरासी कैसे बना ‘करोड़पति’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पीलीभीत से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आए इस मामले ने सरकारी…

ByByHindustan Mirror News May 2, 2026

पीलीभीत: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस ने छीनी तीन जिंदगियां, पिता-पुत्री और दामाद की मौत, गांव में पसरा मातम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025 पीलीभीत, 5 जून 2025 – माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत…

ByByHindustan Mirror News Jun 5, 2025

पीलीभीत : सीवर टैंक की गैस से दम घुटने से दंपती समेत तीन की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 पीलीभीत, 4 जून 2025: जनपद के माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2025

सिक्किम में भूस्खलन में पीलीभीत के लाल हवलदार लखविंदर सिंह शहीद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 पीलीभीत/सिक्किम। सिक्किम के लाचुंग क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top