• Home
  • देश-विदेश
  • अमेरिका में बिलावल भुट्टो ने भारत पर लगाया झूठा आरोप,विदेशी पत्रकार ने किया बेनकाब
Image

अमेरिका में बिलावल भुट्टो ने भारत पर लगाया झूठा आरोप,विदेशी पत्रकार ने किया बेनकाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी एक बार फिर भारत विरोधी बयानबाजी को लेकर चर्चा में हैं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भुट्टो ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है और उन्हें आतंकियों की तरह देखा जा रहा है।

बिलावल के इस बयान पर प्रेस वार्ता के दौरान एक विदेशी पत्रकार ने ही उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया। पत्रकार ने सवाल उठाया कि यदि भारत मुस्लिमों के प्रति पक्षपाती होता, तो हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” की ब्रीफिंग एक मुस्लिम महिला अधिकारी क्यों करतीं? इस सवाल पर भुट्टो असहज हो गए और जवाब देने से बचते नजर आए। सोशल मीडिया पर भुट्टो की चुप्पी वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत पर फिर जहर उगला भुट्टो ने

बिलावल ने प्रेसवार्ता में भारत की तुलना इज़राइल से करते हुए कहा, “भारत अब इज़राइल की राह पर चल रहा है। पीएम मोदी, नेतन्याहू की तरह शांति नहीं बल्कि अशांति फैलाना चाहते हैं।”

हालांकि इस बयानबाजी के बीच उन्होंने यह भी कहा कि “पाकिस्तान भारत से आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग करना चाहता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “अगर रॉ और आईएसआई साथ मिलकर काम करें तो आतंकवाद पर काबू पाया जा सकता है।”

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

7 मई को भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयरबेस, रडार स्टेशन और कमांड सेंटर्स शामिल थे।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *