• Home
  • आगरा
  • आगरा: यमुना में डूबने से तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की दर्दनाक मौत
Image

आगरा: यमुना में डूबने से तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

आगरा (सिकंदरा)। यमुना नदी में नहाने गई छह किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नगला नाथू में हुआ, जहां तीन सगी बहनों समेत छह बच्चियां यमुना में बने खनन के गहरे गड्ढे में फंस गईं। गड्ढे से निकल नहीं पाने के कारण सभी की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

मृतकों में नगला नाथू निवासी सुरेशचंद्र की बेटियां मुस्कान (18), दिव्या (15), संध्या उर्फ कंचन (12) शामिल हैं। इनके अलावा उनकी रिश्तेदार नैना (14) पुत्री दिनेश, शिवानी (17) पुत्री अशोक कुमार (नगला रामबल), और सोनम (12) पुत्री अशोक (टेढ़ी बगिया) भी शामिल थीं। ये सभी आपस में मौसेरी और चचेरी बहनें थीं।

खानापूर्ति तक सीमित हैं प्रशासनिक इंतजाम

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन के कारण नदी के तल में गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पहले भी कई लोगों की जान ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने में नाकाम रहा है। न तो घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही बैरिकेडिंग की जाती है।

घाटों पर नहीं हैं पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम

सिकंदरा के कैलाश घाट, रुनकता के शनिदेव मंदिर घाट, ककरैठा, बाईंपुर, ट्रांस यमुना के शोभा नगर, एत्माद्दौला के नगला बिहारी, प्रकाश नगर, रामबाग पार्क, स्ट्रैची ब्रिज, 11 सीढ़ी, खंदौली क्षेत्र का पोइया घाट और बल्केश्वर जैसे इलाकों में हर साल कई लोग डूबकर जान गंवाते हैं। खासकर ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला क्षेत्र में डूबने की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं।

पुलिस आयुक्त की अपील

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा जैसे अवसरों पर घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा इंतजामों के अपने बच्चों को यमुना में न भेजें। तैराकी नहीं आने की स्थिति में नदी में न उतरें, क्योंकि गहराई का अंदाजा न होना हादसे की बड़ी वजह बनता है।

Releated Posts

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *