• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बिजली निजीकरण के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन, 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
Image

अलीगढ़: बिजली निजीकरण के विरोध में किसान यूनियन का प्रदर्शन, 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

अलीगढ़,। बिजली के निजीकरण के विरोध में उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों की साझा अपील पर कार्यरत किसान यूनियन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से पहले सुबह 11 बजे सभी किसान त्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। करीब दोपहर 2 बजे, सैकड़ों किसानों की यह रैली नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुई।

किसानों ने वहाँ एसीएम प्रथम अंजल कटियार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें शामिल रहीं:

  1. बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
  2. ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए।
  3. बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को रद्द किया जाए।
  4. संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति दी जाए।
  5. आंदोलनरत बिजली कर्मियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
  6. बिजली वितरण प्रणाली को सरकारी नियंत्रण में बनाए रखा जाए।
  7. किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *