• Home
  • आगरा
  • आगरा: शाहगंज में पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, आरोपी सोहेल के पैर में लगी गोली
Image

आगरा: शाहगंज में पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, आरोपी सोहेल के पैर में लगी गोली

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक वांछित हत्यारोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सोहेल के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस चेकिंग के दौरान जब एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। आरोपी सोहेल ने कुछ दिन पहले हर्षित नामक युवक की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दी थी। हर्षित का शव शाहगंज के पथोली रोड किनारे मिला था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोहेल पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Releated Posts

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *