• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी: 520 सीसीटीवी कैमरों के साथ IIT BHU ने बढ़ाई परिसर की सुरक्षा
Image

वाराणसी: 520 सीसीटीवी कैमरों के साथ IIT BHU ने बढ़ाई परिसर की सुरक्षा

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। अब परिसर में 200 के स्थान पर 520 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 49 कैमरे मुख्य द्वार, छात्रावासों के प्रवेश द्वार और प्रमुख सड़कों पर लगाए गए हैं, जिनसे 24 घंटे निगरानी की जाएगी। साथ ही गश्ती वाहनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

संस्थान के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने बताया कि आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए परिसर के विभिन्न स्थानों पर पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। रात्रि में छात्राओं की सुरक्षा के लिए वाहन सहायता और बाइक पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया गया है। दो एंबुलेंस चौबीसों घंटे आपात चिकित्सा सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी।

परिसर में कुल 229 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जिनमें 216 पुरुष और 13 महिला सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। छात्राओं की सहायता के लिए एक विशेष ‘पिंक बूथ’ भी स्थापित किया गया है, जहां वे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं या सहायता प्राप्त कर सकती हैं। यह बूथ सुरक्षा सहायता डेस्क के रूप में कार्य करेगा।

डॉ. सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मी और खुफिया टीमें नियमित रूप से विभागों और संकाय क्षेत्रों का दौरा करती हैं। साथ ही फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों को देर रात आवाजाही, आपात यात्रा या चिकित्सा जरूरतों के लिए परिवहन सहायता दी जा रही है, जिसे सुरक्षा कार्यालय के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

संस्थान ‘ग्रीन जोन’ नीति को सख्ती से लागू कर रहा है। अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा रहा है। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच, अचानक आईडी चेक और परिसर में ओवर स्पीडिंग पर भी सख्ती से नियंत्रण किया जा रहा है।

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि, “ये सभी सुधार हमारे उस संकल्प का हिस्सा हैं, जिसके अंतर्गत हम छात्रों को एक सुरक्षित, संरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Releated Posts

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

वाराणसी में भारत-मॉरीशस रिश्तों को नई ऊंचाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच ऐतिहासिक…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

प्रधानमंत्री मोदी काशी दौरे पर, कांग्रेस के 200 नेता हाउस अरेस्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काशी पहुंचे। उनका यह दौरा मॉरीशस के प्रधानमंत्री राम…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2025

वाराणसी: कोरियर कंपनी मैनेजर को गोली मारकर फरार हुआ युवक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025 वाराणसी, उत्तर प्रदेश: चितईपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top