• Home
  • नई दिल्ली
  • सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक की याचिका पर कही दो टूक बात – “तो वापस चले जाओ”
Image

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक की याचिका पर कही दो टूक बात – “तो वापस चले जाओ”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए दो टूक टिप्पणी की। अदालत ने केंद्र सरकार द्वारा वीजा रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता से कहा – “तो वापस चले जाओ।”

दरअसल, याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 2016 से गोवा में रह रहा है, लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा अचानक रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए थे। इन्हीं में एक निर्णय पाकिस्तानी नागरिकों को जारी लॉन्ग टर्म वीजा को रद्द करने का भी था।

“हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?” – सुप्रीम कोर्ट का सवाल

यह मामला सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस संजय करोल और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के सामने आया। याचिकाकर्ता की ओर से इसे अर्जेंट मैटर के तौर पर दाखिल किया गया था। कोर्ट ने जब याचिकाकर्ता से कहा कि “वापस चले जाओ”, तो उसके वकील ने निवेदन किया कि वह वापस जाने को तैयार है लेकिन उसकी बात अदालत में सुनी जानी चाहिए।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि याचिकाकर्ता ने पहले संबंधित क्षेत्र के हाईकोर्ट का रुख क्यों नहीं किया। वकील ने जवाब में बताया कि पुलिस ने याचिकाकर्ता से संपर्क किया था और उसे वापस जाने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया।

पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने दी थी राहत

गौर करने वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में एक अन्य मामले में पाकिस्तान से आए एक परिवार के छह सदस्यों को वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रहने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने कहा था कि जब तक उनकी नागरिकता के दावे की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें पाकिस्तान न भेजा जाए।

Releated Posts

मालवीय नगर अग्निकांड: ‘दिल्ली में सब चलता है’ वाले दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: होटल मालिक के बयान से जांच का दायरा बढ़ा नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पद्म श्री से सम्मानित सिलंबम गुरु के. पजानिवेल ने पीएम मोदी को किया साष्टांग प्रणाम, चर्चा में आया भावुक पल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

शरीयत और हमारे अस्तित्व पर हमला ,आपात बैठक बुलाने की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नई दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के उपाध्यक्ष उबेदुल्लाह आजमी ने बोर्ड…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top