• Home
  • Uncategorized
  • योगी सरकार की बड़ी मांग: केंद्रीय करों में यूपी की हिस्सेदारी बढ़े
Image

योगी सरकार की बड़ी मांग: केंद्रीय करों में यूपी की हिस्सेदारी बढ़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को आगामी वर्षों में केंद्रीय करों से अधिक हिस्सा मिलने की उम्मीद है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के समक्ष राज्य की उपलब्धियों और आवश्यकताओं को मजबूती से रखते हुए राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाकर 20.47 प्रतिशत करने की मांग की। वर्तमान में यूपी को केंद्रीय करों में 17.93 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलती है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य सरकार ने कम से कम 19.76 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा आयोग से की है। साथ ही, यूपी ने अन्य राज्यों की तरह केंद्रीय करों में राज्यों की कुल हिस्सेदारी को 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने की भी मांग की है।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दो महीने (अप्रैल और मई) में राज्य को मुख्य कर और करेत्तर स्रोतों से कुल 35,563.74 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि के मुकाबले 1,052.10 करोड़ रुपये अधिक है। पिछले वर्ष मई तक कुल 34,511.64 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई थी।

राजस्व स्रोतवार आंकड़े

  • GST से प्राप्ति – ₹14,152.41 करोड़
  • वैट – ₹4,006.78 करोड़
  • आबकारी – ₹9,187.96 करोड़
  • स्टांप व निबंधन – ₹5,676.76 करोड़
  • परिवहन – ₹1,981.63 करोड़
  • भूतत्व एवं खनिकर्म – ₹558.10 करोड़

राज्य का अप्रैल-मई 2025 के लिए राजस्व लक्ष्य ₹48,535.87 करोड़ निर्धारित था, जिसके सापेक्ष ₹35,563.74 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

मुख्यमंत्री ने आयोग को बताया कि उत्तर प्रदेश ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए कर्ज में कमी की है और कर संग्रह को बेहतर किया है। साथ ही, 200 करोड़ पौधों के रोपण में से 70 प्रतिशत पौधों के जीवित रहने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने शहरीकरण और बुनियादी ढांचे में तेजी से हो रहे विकास को भी रेखांकित किया।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *