• Home
  • Delhi
  • सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी
Image

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएम
मोदी और अमित शाह को भी घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए
केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों, पीड़ित परिवारों और
आम लोगों की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल ने कहा कि जंतर-मंतर
पर छात्र अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका गया। उत्तराखंड की दुष्कर्म
पीड़िता के परिवार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। राहुल ने
कहा, “ये सरकार लोगों की बात सुनना नहीं चाहती है. हम इनको पागल कर देंगे।”


पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रात में नहीं सोते हैं
और इसके कई कारण हैं, जिनमें कुछ कारण छिपे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना
साधते हुए राहुल ने उन्हें ‘सो कॉल्ड चाणक्य’ और सरदार पटेल कहे जाने का जिक्र किया। उन्होंने
आरोप लगाया कि शाह संसद में विपक्ष और देश की आवाज का सामना नहीं कर पा रहे हैं।

‘डरने की जरूरत नहीं
राहुल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वे आदेश देने
वालों से डर गए तो देश की वास्तविक आवाज सामने नहीं रख पाएंगे। उन्होंने लोगों से अपने मन की
बात खुलकर कहने का आह्वान किया। राहुल ने कहा कि हिंदू हैं तो शिव के बारे में और मुस्लिम हैं तो
अल्लाह के बारे में खुलकर बोलें।

आरएसएस और कॉरपोरेटाइजेशन पर हमला
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि
आरएसएस की मूल भूमिका और स्वरूप बदल चुका है। उन्होंने कहा कि कभी RSS छोटे कारोबारियों
की ताकत हुआ करता था, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी के कारण छोटे कारोबारियों को नुकसान
पहुंचा। राहुल ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के दौर में RSS का ‘कॉरपोरेटाइजेशन’ पूरा हो गया है।
चीन और पाकिस्तान के मुद्दे पर भी घेरा
राहुल गांधी ने विदेश नीति और चीन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि
अरुणाचल प्रदेश में चीन ने भारतीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग रोक दी है। उन्होंने ईरान-अमेरिका संबंधों का जिक्र
करते हुए कहा कि भारत की भूमिका कमजोर हुई है और पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में आ गया।
राहुल ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने वाली सूचनाओं का हवाला देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप
लगाए।

‘पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते। राहुल ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि यह कोई
मार्केटिंग रणनीति है, लेकिन अब उन्हें इसके पीछे अलग कारण नजर आता है।

RahulGandhi #Congress #PMModi #AmitShah #IndianPolitics

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *