• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली: नोटों का बंडल दिखाकर महिला से ठगी, तीन गिरफ्तार
Image

दिल्ली: नोटों का बंडल दिखाकर महिला से ठगी, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

नई दिल्ली, 6 जून: राजधानी दिल्ली के रानीबाग इलाके में एक महिला से सोने की बालियां ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले महिला से रास्ता पूछा, फिर नोटों का बंडल दिखाकर झांसे में लिया और उसकी बालियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जालसाजों और बालियां खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 31 मई को महिला ने रानीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक युवक उसके पास आया और आनंद विहार जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान युवक ने उसे नोटों का बंडल दिखाया और रखने को कहा। महिला के मना करने पर दूसरा युवक वहां आया और पहले युवक को संकट में बताकर भरोसा दिलाया। फिर महिला से कहा गया कि वह बदले में अपनी सोने की बालियां दे दे और बाद में पैसे वापस ले ले। बाद में जब महिला ने नोटों का बंडल खोला, तो उसमें कागज की कतरनें निकलीं।

शिकायत के बाद रानीबाग थाना प्रभारी प्रभांशु कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से दोनों आरोपियों — सूरज और सावन — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने बालियां अरुण नामक व्यक्ति को बेच दी थीं। पुलिस ने अरुण को भी गिरफ्तार कर उससे बालियां बरामद कर ली हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि सूरज और अरुण के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *