• Home
  • अंबेडकरनगर
  • अंबेडकरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, सास और दामाद की मौत
Image

अंबेडकरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, सास और दामाद की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

अंबेडकरनगर, टांडा। नेशनल हाईवे 233 पर टांडा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला और उनके दामाद की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उनका नाती बाल-बाल बच गया। हादसा टांडा-बसखारी मार्ग पर हसनपुर-सुंथर मोड़ के पास हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज क्षेत्र के पचकोड़ा हरिरामपुर निवासी प्रमिला देवी (78) अपने नाती मनीष कुमार सिंह और दामाद अमरेश बहादुर सिंह (62) के साथ कार से अपने घर लौट रही थीं। मनीष कुमार, जो अयोध्या के वजीरगंज स्थित सरस्वती पूरब कॉलोनी के निवासी हैं, एक पारिवारिक विवाह समारोह के बाद अपनी नानी को छोड़ने जा रहे थे।

घटना के वक्त बोलेरो कार जैसे ही हसनपुर-सुंथर मोड़ के पास पहुंची, सामने चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक मोड़ काट दिया। तेज रफ्तार में होने के कारण मनीष कार पर नियंत्रण नहीं रख सके और वाहन ट्रॉली से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही टांडा कोतवाली से एसआई विवेक कुमार मिश्रा, आलोक शुक्ला व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार सवार तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रमिला देवी और अमरेश बहादुर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष को मामूली चोटें आईं और वह खतरे से बाहर हैं।

मृतक अमरेश बहादुर सिंह मूल रूप से गोंडा जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कोल्हनपुर विभने के निवासी थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अयोध्या में निवास कर रहे थे।

घटना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

कोतवाली टांडा के प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को मौके से ही पकड़ लिया गया है। दोनों वाहनों को कोतवाली लाया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर सस्पेंस बरकरार,पोस्टमार्टम से नहीं खुला राज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, हार्ट और विसरा जांच के लिए सुरक्षित;परिजनों ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

अंबेडकरनगर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मांगा इंसाफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अंबेडकरनगर। आपातकालीन दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम उस समय…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2025

अंबेडकरनगर: सीएम योगी ने किया 1184 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

किसानों को दी 561.86 करोड़ की सहायता हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025 अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

ByByHindustan Mirror News Jun 16, 2025

जलालपुर, अंबेडकर नगर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025 जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में…

ByByHindustan Mirror News May 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *