• Home
  • देश-विदेश
  • कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, सिर में गोली लगने से हालत गंभीर
Image

कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, सिर में गोली लगने से हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

कोलंबिया में 2026 के राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार मिगुएल उरीबे पर चुनाव प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उरीबे को तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक गोली उनके सिर में लगी है। उनकी हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावर की पहचान एक 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हमले के पीछे की मंशा और साजिश की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

मिगुएल उरीबे कोलंबिया के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में से एक हैं और 2026 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें एक सशक्त और लोकप्रिय उम्मीदवार माना जा रहा है। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और चुनावी माहौल में भय और तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

घटना के बाद देशभर में नेताओं और नागरिकों ने इस हमले की निंदा की है और लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति और अन्य राजनेताओं ने मिगुएल उरीबे की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

यह हमला कोलंबिया में राजनीतिक हिंसा और चुनावी असुरक्षा के पुराने जख्मों को फिर से ताज़ा कर गया है। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *